आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग, तहसील से थाना तक रैली निकालकर की नारेबाजी
Betul Samachar/चिचोली :– मजदूर नहीं लाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुदामा यादव नामक युवक को आरोपी ऑटो डील संचालक सद्दाम खान ने द्वारा घर बुलाकर कथित रूप से बेल्ट से पिटाई कर दी जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
घटना से नाराज हिंदू संगठनों विश्व हिंदी परिषद जयस संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान संगठनों द्वारा आरोपी का सामूहिक जुलूस निकालने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) एवं जिला बदर की कार्रवाई करने की मांग भी रखी गई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके पश्चात जय स्तंभ चौक, बस स्टैंड, सराफा बाजार एवं बाजार चौक होते हुए रैली के रूप में थाना परिसर बड़ी संख्या में संगठन के लोग पहुंचे, जहां कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे l
Read Also: बिरूल बाजार में धार्मिक अनुष्ठान नाड़े गाड़े का हुआ आयोजन
प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच बहस स्थिति भी बनी रही।
देर शाम पुलिस द्वारा आरोपी को थाना परिसर से तहसील कार्यालय तक पैदल ले जाया गया, पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। उग्र भीड़ पुलिस पुलिस वहान भीड पडी
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया
ज्ञापन सौंपने वालों में हिंदू संगठन संगठनों के विश्व हिंदू परिषद के श्याम राठौर बजरंग दल के यश वर्मा संतोष यादव डोमा सिंह कुमरे अभिमन्यु यादव छोटू यादव आयु देशमुख शिवम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं, मौके पर पुलिस अधिकारी एवं बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

