Betul Samachar-मंगोना कला के कच्चे मकान में लगी आग, सब कुछ जल कर खाक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। प्रभात पट्टन मार्ग पर स्थित ग्राम मंगोना कला में रविवार रात कच्चे घर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक किसान का सब कुछ तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि आग की लपटों ने गृहस्थी का समान, अनाज, बैलगाड़ी, कृषि उपकरण सहित बैटरी वाली स्कूटी को खाक कर दिया जिससे किसान को लाखों की आर्थिक क्षति हुई है। बस्ती के बीच बने मकान में लगी आग के संबंध में पीड़ित किसान नामदेव उकण्डे ने बताया कि घटना लगभग 9.30 बने की है जब अचानक मकान से लपटें उठने लगी और देखते ही देखते सब खाक हो गया। सूचना पर मुलताई से फायर ब्रिगेड पहुंची और स्थिति पर काबू किया जिससे आसपास के मकानों तक आग नहीं पहुंच पाई।

Crime News: भैंस के तबेले में छिपाकर रखी थी 9 बाईक और एक स्कूटी

Leave a Comment