कमिश्नर एवं कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमले ने किया खराब फसलों का निरीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            सेमझीरा, जंबाड़ी एवं धारणी पहुंचकर किसानों से चर्चा कर समस्या सुनी

BETUL NEWS/मुलताई। मुलताई क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार फसलों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार कमिश्रर कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन सहित प्रशासनिक अमला सबसे अधिक प्रभावित गांव सेमझीरा, धारणी एवं जंबाड़ी पहुंचे तथा खेतों में जाकर खराब हुई फसलों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होने किसानों से चर्चा करते हुए सभी की समस्याएं सुनी। उन्होने कहा कि खराब फसलों का सहीं आकलन किया जाएगा तथा किसी भी प्रभावित किसान को सर्वे से बाहर नही रहने दिया जाएगा। उन्होने कहाकि नियमों के तहत प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होने बीमा कंपनियों को भी हिदायत देते हुए कहा कि फसल के क्षति की जानकारी समय पर पोर्टल पर दर्ज करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला कमिश्नर एवं कलेक्टर के साथ मौजूद था।

Betul Samachar-मंगोना कला के कच्चे मकान में लगी आग, सब कुछ जल कर खाक

गांव में मूलभूत समस्याओं की ली जानकारी

ग्रामीण अंचल में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से फसल के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा उन्हें पेयजल सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने सेमझीरा आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों के पोषण सामग्री की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होने ग्रामीण अंचलों में एचवीपी टीकाकरण की प्रगति देखी तथा संबन्धित अधिकारियों से टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करने का कहा गया।

Leave a Comment