भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नवनियुक्त पदाधिकारियों व एल्डरमैन का सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                      मासोद मंडल के बिसनूर में हुआ भव्य आयोजन

Betul Ki Khabar/मुलताई। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस नगर सहित संपूर्ण मुलताई विधानसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया। अंबेडकर चौक स्थित भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में भाजपा का विधिवत गठन हुआ था। इस वर्ष 2026 में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं में राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया। नगर मंडल, दुनावा, प्रभात पट्टन, मासोद और साइखेड़ा मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पांसे, अतीत पवार, श्यामू ढोमने, राजू चौबे, निलेश चावरिया, प्रीतम सिसोदिया, बिना पंजाबी और सुनीता नागले का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि भाजपा संगठन आज बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पांसे ने पार्टी के दो सीटों से शुरू हुए सफर को आज देशभर में सशक्त संगठन बनने तक का उल्लेख किया। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, सभापति डॉ. जी.ए. बारस्कर, तुलसीराम बारस्कर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Betul Daily News: व्यापारी ने दो माह से नहीं किया था किसानों से खरीदे मक्के का भुगतान

मासोद मंडल के बिसनूर में मनाया भाजपा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस क्षेत्र के अन्य मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर धूमधाम से मनाया। मासोद मंडल के ग्राम बिसनूर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक श्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया गया। वातावरण देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय के उदघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा मासोद मंडल उपाध्यक्ष चंदा प्रफुल्ल ठाकरे ने अपने संबोधन में भाजपा की स्थापना, उसके मूल सिद्धांतों और अब तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि कैसे पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती, राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया । वहीं जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष प्रकाश काले, तुकाराम धोटे, ,केशो धोटे , मंचित लोखंडे आदि कार्यकर्ताओं ने गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया, उन्होंने यह भी कहा कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Comment