उच्च न्यायालय ने नीतू परमार को पुनः अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की दी अनुमति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   वर्षा गढ़ेकर ने कहा वे फैसले के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Betul Daily News/मुलताई। उच्च न्यायालय ने पूर्व अध्यक्ष नीतू परमार की पुनः अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की अनुमति दी गई है। उच्च न्यायालय के इस फैसले से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। पूरे मामले में नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा है कि वे उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे ने फैसले की पुष्टी करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण पूर्व से उच्च न्यायालय में चल रहा था जिसके बाद सोमवार उच्च न्यायालय द्वारा नीतू परकार को पुनः अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की अनुमति देने का निर्णय आया है। इधर कांग्रेस के किशोरसिंह परिहार ने बताया कि अंततः सत्य की विजय हुई है। उन्होने बताया कि लंबे समय से प्रकरण चल रहा था जिसके बाद सोमवार फैसला आया है जिसमें कांग्रेस की नीतू परमार अब फिर से नगर पालिका की कमान संभालेंगी। नीतू परमार के पुनः अध्यक्ष की कमान संभालने का फैसला आते ही उनके समर्थकों सहित कांग्रेसियों ने बस स्टैंड के पास जमकर आतिशबाजी की।

Read Also: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नवनियुक्त पदाधिकारियों व एल्डरमैन का सम्मान

Leave a Comment