बैतूल में 16 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भव्य जयंती मनाने हेतु बैठक का आयोजित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/आठनेर। सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 16 अप्रैल को मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।बैतूल में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां पूरे चल रही है। इस बैठक में जयस जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे एवं भीम सेना संगठन बैतूल के पदाधिकारियों—सोनू मासोदकर, मनीष चौकीकर, धीरज भूमरकर और जितेंद्र लोखंडे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में आठनेर क्षेत्र के सामाजिक बंधु, गणमान्य वरिष्ठजन एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मनीष चौकीकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर बैतूल जिले के सभी ब्लॉकों एवं गांवों से अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक बंधुओं को शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को बडोरा स्थित सम्यक बुद्ध विहार से शाम 4 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी, जो बडोरा चौक से होते हुए द्वारका नगर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी। रैली का समापन भीम नगर बडोरा में रात्रि 8 बजे किया जाएगा। बैठक में आठनेर क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also:-उच्च न्यायालय ने नीतू परमार को पुनः अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की दी अनुमति

Leave a Comment