Betul Samachar News/आठनेर। सोमवार को आठनेर क्षेत्र के किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर विभिन्न मांगों का समाधान के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। किसानों ने विगत दिनों हुई ओलावृष्टि बारिश से गेहूं मूग की फसल को बडा नुकसान हुआ है। इसके मुआवजे के लिए उचित समाधान निकाल कर किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल समाधान करे। मृदुल जायसवाल, विनोद पिपरोले, ने बताया कि आठनेर नगर क्षेत्र के आसपास के खेत मे गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। सुनहरीलाल पिपरोले, ने बताया कि उनके खेत में खडी गेहूं की फसल को बडा नुकसान हुआ है इसके वजह से लाखो रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पडा।
गेहूं खरीदी की बार बार तारीख बदलने से किसानों में रोष व्यक्त किया है। जो गैहू की चमक बारीक हुई है उनके मापदंड में छूट देने की माँग रखी है। सहकारी समिति के कर्ज चुकाने की डेडलाइन 10 अप्रैल तक करने एवं ब्याज कटौती की माँग

Betul News Today: खाद्य तेल के रेट में बढोत्तरी आम लोगों पर महंगाई का असर !
नरवाई जलाने पर पुलिस प्रकरण बंद करे
नरवाई जलाने पर किसानों के विरुद्ध देशद्रोही जैसे शब्द एवं पुलिस प्रकरण तत्काल बंद किया जाए। किसान संघ ने सरकार से मांग रखी है कि नष्टिकरण के उपकरण जुटाए सरकार समाधान करे।
किसानों का तर्क।
नरवाई नहीं जलाए तो खरीफ फसल लेना मुश्किल, हमारे पास विकल्प नहीं है।

