लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन, जानें प्राइस और फीचर्स –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

भारत में Infinix Note 60 Pro लॉन्च हो गया है। Infinix ने इस फ़ोन (Infinix Note 60 Pro) के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक खास माइक्रोसाइट बनाई है, जहाँ इस डिवाइस के कई फ़ीचर्स के बारे में बताया गया है। यह फ़ोन अब भारत में ₹999 में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और कंपनी उन ग्राहकों को कई तरह के फ़ायदे दे रही है जो इस डिवाइस को प्री-बुक करते हैं।

Infinix Note 60 Pro के कन्फर्म फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन 

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का बड़ा AMOLED स्क्रीन मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगा. साथ ही Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन और Always-On Display का सपोर्ट भी मिलेगा. गेमर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में आपको 120fps तक स्मूद गेमप्ले मिलने का दावा किया गया है.

Infinix Note 60 Pro आपको Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown जैसे शानदार कलर ऑप्शन्स में मिलने वाला है. इसमें Active Matrix LED सिस्टम मिलेगा, जो कुछ हद तक Nothing के Glyph इंटरफेस जैसा फील देगा. यानि आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से लाइटिंग पैटर्न कस्टमाइज कर पाएंगे, और NFC के साथ इंटरैक्शन भी मजेदार हो जाएगा. Infinix इसमें दमदार 3D IceCore vapour chamber कूलिंग दे रहा है, जो बड़े हीट डिसिपेशन एरिया के साथ फोन को लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा रखेगा. 

परफॉरमेंस 

परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM (8GB वर्चुअल RAM के साथ) और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ आएगा. वहीं, ये फोन Android 16-बेस्ड XOS 16 पर चलेगा.

कैमरा

इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में AI Cam, Super Night, Vlog, Dual Video और Pro जैसे कई मजेदार शूटिंग मोड्स मिलते हैं, साथ ही आप 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.

बैटरी 

इसमें आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ झटपट चार्ज हो जाएगी. इतना ही नहीं, 30W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी इसे और खास बनाता है.

Read Also: अब मौका न चूकें! OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, तगड़े डिस्काउंट के साथ घर लाएं पावरफुल फोन

प्री बुकिंग ऑफर

प्री-बुकिंग ऑफर के तहत कंपनी करीब ₹7,999 तक के बेनिफिट्स दे रही है, जिसमें 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI, ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और ₹3,999 वाला MagPower स्पीकर बिल्कुल फ्री मिल रहा है.

इतना ही नहीं, आप ‘Buy Now Pay Later’ ऑप्शन के जरिए 9 महीने तक आराम से पेमेंट कर सकते हैं. साथ ही, एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी, 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Google Gemini के साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है.

Leave a Comment