Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में सांदीपनि विद्यालय मुलताई का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। कक्षा 12 वीं में कुल 236 परीक्षार्थियों में से 177 प्रथम श्रेणी एवं 38 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
कक्षा 12वीं का परीक्षाफल 91.1 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं में कुल 252 में से 193 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी एवं 47 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।कक्षा दसवीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.63 प्रतिशत रहा।
कक्षा दसवीं में कुमारी नैना बुवाड़े ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और कुमारी पावनी राजेश जैन ने 96.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं कक्षा 12वीं में कॉमर्स संख्या में पूजा कैलाश चौधरी ने 87.4 प्रतिशत, कला संकाय में काजल बारपेटे ने 86.8 प्रतिशत गणित संकाय में विशाखा ने 93 प्रतिशत और जीव विज्ञान संकाय में मुस्कान पवार ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाला परिवार की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया गए एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
Betul Ki Khabar: झिरी खापा में आदिवासियों के श्मशान से पांच शव उखाड़ने का प्रयास

