ग्रामीणो में रोष, सरपंच ने की पुलिस से शिकायत, कार्रवाई की मांग
Betul Ki Khabar/मुलताई। मुलताई विकासखंड की ग्राम पंचायत बोथिया के सम्मिलित ग्राम झिरीखापा में आदिवासियों के श्मशान से अज्ञात लोगों द्वारा पांच शवों को उखाड़ने के प्रयास किए जाने की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पूरे मामले में सरपंच द्वारा थाना साईंखेड़ा में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। सरपंच अनिल नरवरे ने थाना प्रभारी को सौंपी गई शिकायत में बताया कि ग्राम झिरीखापा में आदिवासी समाज के श्मशान में विगत 2 अप्रैल गुरूवार चैत्र पूर्णिमा की रात पांच शवों को अज्ञात तत्वों के द्वारा खोदने का प्रयास किया गया है। उन्होने बताया कि श्मशान में पांच स्थानों पर लगभग 3 से 4 फीट खुदाई के निशान मिले हैं। उन्होने बताया कि शवों के साथ दफन सामान में कपड़े, चश्में आदि भी बाहर फेंक दिए गए हैं। घटना स्थल पर पानी की बोतलें भी मिली है साथ ही होंडा फोर व्हीलर का रिमोट भी मिला है जिससे स्पष्ट होता है कि चार पहिया वाहन से पहुंचकर लोगों ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। सरपंच द्वारा पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
Betul News- राशन लेने 3 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है तय, गांव में ही सुविधा की मांग

