Betul Samachar News: बिसनुर हाई स्कूल में छात्राओं ने मारी बाजी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में बिसनुर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी । जनपद शिक्षा केंद्र प्रभात पट्टन के ग्राम बिसनुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य रमेश मालवी‌ ने बताया कि दसवीं में कुल 48 विद्यार्थी अध्यनरत थे दसवीं का रिजल्ट 89.58 प्रतिशत रहा जिसमें से 43 विद्यार्थी उत्तीर्णे हुए है। 29 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में 14 छात्र छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे । वहीं 12वीं में 92 छात्र छात्राएं अध्यनरत थे जिसमें से 90 उत्तीर्ण होकर 81 विद्यार्थी प्रथम एवं 9 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। बिसनुर विद्यालय में देवेंद्र झपाटे ने 91.2 प्रतिशत, आयुष बनखेड़े 90.8 प्रतिशत गणित संकाय में प्राप्त किया। इधर कुमारी चाहत बघेले ने 89.6 प्रतिशत कला संकाय में प्राप्त कर विद्यार्थी ने विद्यालय का नाम रोशन किया सभी विद्यार्थियों को परिजन एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Read Also: पीएम श्री स्कूल दुनावा में 12वीं कक्षा का 97% और 10वीं का 100% रहा परिक्षा परिणाम

Leave a Comment