Board Results 2026/मुलताई। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत पी.एम.श्री स्कूल दुनावा में दसवीं के 100 प्रतिशत और कक्षा 12वीं के 97 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। कक्षा दसवीं में 47 छात्र छात्राएं में से 46 छात्र छात्राएं प्रथम एवं एक छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वी कला संकाय से 22 छात्र छात्राओं में से 21 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और एक छात्रा को पूरक प्राप्त हुआ, 12वीं गणित संकाय से सभी 7 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए एवं जिवविज्ञान संकाय में 37 छात्र छात्राओं में से 34 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए दो छात्र द्वितीय श्रेणी में एवं एक छात्र को पूरक प्राप्त हुआ। कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा सलोनी राजू के निवासी सोने का ने 500 में से 421 अंक प्राप्त किए है एवं छिपानाला निवासी रितेश फुलवंशा धुर्वे ने 12वीं कला संकाय में 500 में से 409 अंक प्राप्त किए, जिन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्कूटी हेतु 1.20लाख एवं लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी। तथा 12वीं के 18 छात्र छात्राओं जिन्होंने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है उन्हें शासन की ओर से लैपटॉप हेतु 25 हजार रु की राशि प्रदान की जाएगी। कक्षा दसवीं की छात्रा तुलसी सुनील ब्वाड़े निवासी काठी ने ने 500 में से 468 अंक प्राप्त किया वही काठी निवासी छात्र लोकेन्द्र अनिल ब्वाड़े ने 500 में से 465अंक प्राप्त किए।
Betul Ki Taja Khabar- सांदीपनि विद्यालय मुलताई ने फिर फहराया परचम

