योग वेदांत सेवा समिति का आयोजन
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। अक्षय तृतिया पर्व पर पवित्र नगरी में विभिन्न आयोजन संपन्न हुए जिसके तहत मुख्य मार्ग पर योग वेदांत सेवा समिति द्वारा शरबत का वितरण किया गया। मुख्य मार्ग पर समिति द्वारा स्टाल लगाकर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को रोककर शीतल शरबत पिलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में योग वेदांत समिति के सदस्य वितरण में शामिल रहे समिति के दिनेश बाथरे ने बताया कि अक्षय तृतिया पर्व पर प्रतिवर्ष पवित्र नगरी में आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल की तपती दोपहरी में राहगीरों को आम का पना, गुलाब शरबत सहत पलाश का शरबत का वितरण किया गया जिससे राहगीरों तथा वाहन चालकों को राहत मिली। उन्होने बताया कि योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा समय समय पर सेवाभावी गतिविधियों के आयोजन किए जाते हैं जिसमें समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहते हैं।
Accident News: हुंडई कार ने बाईक को टक्कर मारकर डेढ़ किलोमीटर युवक को घसीटा, हुई मौत

