बाईक पर सवार पत्नी एवं बच्चा भी हुए गंभीर घायल, चालक कार लेकर हुआ फरार
Accident News/मुलताई। फोरलेन पर शनिवार शाम नागपूर की ओर चिचंडा के आगे बाईक पर पत्नी एवं बच्चे के साथ जा रहे युवक को पीछे से हुंडई की कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जहां पत्नी एवं बच्चा गिरकर गंभीर घायल हो गए वहीं बाईक चालक कार में फंस गया जिस पर कार चालक ने उसे लगभग डेढ़ किलोमीटर घाट बिरोली तक घसीट कर ले गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक आगे टोल नाके के पहले ही प्रभात पट्टन मार्ग से निकलकर फरार हो गया लेकिन ग्राम चिल्हाटी के सीसीटीवी कैमरे में वाहन कैद हो गया जिससे पुलिस उक्त वाहन की तलाश कर रही है। रविवार मुलताई अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पंवार उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी चिल्हाटी भोपाल में निजी कंपनी में कार्यरत है जो शुक्रवार गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी धार्मिक आयोजन को लेकर कमलेश पत्नी एवं बच्चे के साथ साथ शनिवार मुलताई आया हुआ था जहां से शाम को वापस गांव जा रहा था। इस दौरान उनके साथ दूसरी बाईक पर कमलेश के मामा प्रवीण हजारे भी थे।
Betul Samachar- मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों पर जैमर लगाकर वसूला जुर्माना, पुलिस ने की कार्रवाई
चिचंडा के आगे राजस्थानी ढाबे के पास अचानक काले रंग की हुंडई की अनियंत्रित कार ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे कमलेश वाहन में फंस गया वहीं पत्नी तजस्वीनी तथा बेटा दैविक गिरकर गंभीर घायल हो गए। पीछे बाईक से आ रहे प्रवीण हजारे ने तत्काल घायलों को उठाया तथा आगे फोन करके सूचना दी कि कमलेश वाहन में फंसा हुआ है इसलिए वाहन को रोका जाए। इधर लगभग डेढ़ किलोमीटर घसीटने के बाद कमलेश की मौत हो गई जो घाट बरोली जोड़ के कारण सड़क पर गिर गया वहीं कार चालक ने चालाकी करते हुए टोल नाके के पहले ही प्रभात पट्टन वाहन पर मार्ग को मोड़ लिया जहां से वह फरार हो गया।

चिल्हाटी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वाहन
बताया जा रहा है कि फोरलेन से प्रभात पट्टन मार्ग पर पहले ही गांव चिल्हाटी में मार्ग पर राजेश पंवार के मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में वाहन कैद हो गया। राजेश पंवार ने बताया कि सूचना पर जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो वाहन गुजरते हुए नजर आया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर वाहन की तलाश की जा रही है। इधर फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनो को सौंप दिया गया।

