Betul Samachar: ताप्ती तट पर स्थित भगवान परशुराम के शस्त्र का किया पूजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                              भार्गव समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्‍मोत्‍सव

Betul Samachar/मुलताई। पवित्र नगरी में भार्गव समाज द्वारा ब्राह्मणो के आराध्‍य भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री परशुराम जी का जन्‍मोत्‍सव अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को मनाया गया। भार्गव समाज के सदस्‍य प्रशांत भार्गव ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर भार्गव समाज द्वारा सुबह 8 बजे ताप्‍ती तट स्थित श्री सत्‍यनारायण मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी का छायाचित्र रखकर पुजन किया गया । जिसके पश्‍चात परशुराम घाट पर स्थित भगवान श्री परशुराम जी के शस्‍त्र फरसे का पुजन किया गया । सायंकाल के समय ताप्‍ती तट‍ स्थित श्री सत्‍यनारायण मंदिर में सामाजिक बंधुओं द्वारा सुदंरकांड का पाठ वाचन किया गया। आरती के बाद सामाजिक बंधुओं द्वारा भगवान के प्रसाद के वितरण कर सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं का सम्‍मान कर पुरस्‍कार वितरण किया गया ।पुजन के दौरान सामाजिक बंधुओं द्वारा जय श्री राम, जय जय श्री परशुराम के जयकारें लगाए गये। जिसके पश्‍चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Accident News- बिरुल से सेंदूरजना मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, महिलाएं घायल

Leave a Comment