बरसा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी महिलाएं
Accident News/मुलताई। रविवार रात करीब 9:30 बजे ग्राम बिरुल बाजार से सेंदूरजना रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार महिलाएं घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं बारहवीं छाता क्षेत्र की निवासी हैं, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम बारसा में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क पर पलट गई।
Read Also: सदस्यता अभियान शिविर का हुआ आयोजन
घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी 108 एंबुलेंस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ईएमटी मनोज साबले द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद सभी को मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से चार महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसी महिलाओं को बाहर निकालने में मदद की। घायलों में काशीबाई उदय 55 वर्ष , गीता हंसराज 50 वर्ष, नेहा पिता आशीष 26 वर्ष, कवितिका बाई 65 वर्ष, बेलू पति मधु 40 वर्ष अर्चना पति राजेश 30 वर्ष सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।

