Chana Khira Chaat Recipe:– भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब कुछ भारी या तला-भुना खाने का मन न हो, तो ‘काले चने और खीरे की चाट’ एक वरदान की तरह काम करती है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और पानी से भरपूर होने के कारण शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान भी रखती है। ऐसे में अगर आप चने की चाट ट्राई करना चाहती हैं तो यहां दी गई दो रेसिपीज आपके बेहद काम आ सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है।
देसी तड़का ‘चना-खीरा चाट’
यह रेसिपी उन लोगों के लिए है जिन्हें कच्ची सब्जियों के साथ थोड़ा सा सोंधापन पसंद है। ऐसे में आपके पास उबले हुए काले चने (1 कप), बारीक कटा खीरा (1 बड़ा), कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, थोड़ा सा जीरा और हींग आदि का होना बेहज जरूरी है।
- अब आप एक पैन में आधा चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- अब इसमें उबले हुए चने डालें और 2 मिनट तक हल्का भूनें।
- इसे एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इसमें कटा हुआ खीरा, प्याज और टमाटर मिलाएं।
- ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालें।
- यह ‘वॉर्म सलाद’ की तरह भी काम करता है और बेहद स्वादिष्ट लगता है।
इंस्टेंट ‘रिफ्रेशिंग मिंट चाट’
- अगर आप किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहतीं, तो यह तरीका सबसे बेस्ट और झटपट तैयार होने वाला है। ऐसे में आपके पास भीगे और उबले काले चने, ढेर सारा खीरा, पुदीने की ताजी पत्तियां, अनार के दाने (ऑप्शनल) और बारीक कटा हरा धनिया आदि का होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें – Aam Panna Recipe: कच्चे आम का ठंडा-ठंडा आम पना बनाने की आसान रेसिपी, देखे
- अब आप एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ठंडे उबले चने और बारीक कटा खीरा लें।
- इसमें पुदीने की पत्तियों को हाथ से तोड़कर डालें।
- अब इसमें थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं।
- अगर आप बच्चों के लिए बना रही हैं, तो इसमें थोड़े से अनार के दाने या सेब के बारीक टुकड़े भी डाल सकती हैं।
- यह चाट पूरी तरह से कच्ची और ताजी सब्जियों पर आधारित है, जो पेट को ठंडक पहुंचाती है।

