Bank of Baroda में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Bank of Baroda Vacancy 2026:- बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लेरिकल कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 12 मई 2026 तक bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

​कुल पद: 30

पदों का विवरण

24 पद पुरुषों के लिए और 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

  • ​क्रिकेट: 09 पद (स्थान: दिल्ली और मुंबई)
  • ​कबड्डी: 11 पद (स्थान: मुंबई)
  • ​फुटबॉल: 08 पद (स्थान: मुंबई)
  • ​टेबल टेनिस: 02 पद (स्थान: मुंबई और चेन्नई)

Read Also: SSC GD Exam City इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड –

आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आयु 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों और मेधावी खिलाड़ियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया हो, या खेलो इंडिया गेम्स/राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक जीता हो। CIBIL स्कोर न्यूनतम 680 होना चाहिए।

​चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले फील्ड ट्रायल (Field Trials) के आधार पर किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की परिवीक्षा अवधि (Probation) पर रखा जाएगा।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 के बीच वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

​आवेदन शुल्क:

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक (ESM/ DESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 अप्रैल 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 मई 2026
  • ​शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 12 मई 2026

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Careers” या “Current Opportunities” सेक्शन खोलें।
  • स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भरें।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक और खेल प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Leave a Comment