बंद हो अवैध गतिविधियां
Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों के विरोध में आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर भाजपा सरकार एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक के नाम एसडीओपी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा। और ज्ञापन में बताया कि भैंसदेही शहर व ग्राम गुदगांव,सावलमेंढा,कोथलकुण्ड, खोमई,झल्लार एवं अन्य क्षेत्रों में जुआ-सट्टा बढ़े स्तर पर संचालित हो रहा है, जिसके कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं,बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम खामला एवं बराहपुर में खुलेआम किराना दूकानों से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराब ठेकेदार के आदमियों द्वारा गांव-गांव में जाकर शराब बेची जा रही है जिस कारण युवा नशे के आदि हो रहे। महाराष्ट्र से नजदीक होने के कारण भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम खामला से एवं खोमई जनोना पुलिस चौकी होते हुए भी वहा से बड़ी संख्या में गौवंश भरी गाड़िया निकलकर महाराष्ट्र क़त्लखाने जा रही हैं। लेकिन पुलिस विभाग इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों पर लगाम नहीं लग रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं गौवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नही हो रही हैं जिससे अपराधियों के हौशले बुलंद है।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर ने कहा कि पूरे क्षेत्र में खुलेआम अवैध सट्टा-जुआ का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है. इस अवैध गतिविधि के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग को कड़े शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही इन सभी अवैध गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाए।
Read Also: कुर्सी नदी पर ‘कागजी स्टॉप डैम’: बिना काम के ₹2.99 लाख उड़ाए, GRS पर साठगांठ के गंभीर आरोप!
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,भैसदेही ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर, सावलमेंढा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल उइके,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण सिंह सिकरवार,प्रहलाद कोषे,राजू दहिकर,बाबुराव धोटे, सुभाष मोहरे,अलकेश चौहान,परवेज काबरा,आरिफ खान,डॉ नीलेश बर्डे,माथनकर जी,अमित भगत,मोहित राठौर,आशुतोष झरबड़े,विक्रम सांडे, हरीश राठौर,निखिल सोनी,देवेश आठवेंकर,शोयेब पठान,रूपेश पाटणकर,महेश चिल्हाटे,शेख एजाज,सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

