Betul Daily News/मुलताई। नगर के शेख बाबा पत्नी शेख सुलताना एवं करीम खान पत्नी फेमिदा खान हज यात्रा के लिए नागपुर की ओर रवाना हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी जायरीन नागपुर से सुबह 4:00 बजे की फ्लाइट द्वारा मक्का-मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे। हज यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर परिजनों, सामाजिक बंधुओं एवं वार्डवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से विदाई दी और उनकी यात्रा के लिए मुबारकबाद दी। विशेष रूप से वार्ड की हिन्दू महिलाओं ने भी उनका स्वागत कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी ने उनके सफल, सुरक्षित एवं शुभ हज यात्रा की कामना करते हुए दुआओं में याद रखने का आग्रह किया। इस दौरान माहौल भावुक होने के साथ-साथ धार्मिक उत्साह से भी भरा रहा। वार्डवासियों ने कहा कि हज पर जाना हर मुसलमान का सपना होता है और यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनके क्षेत्र से जायरीन पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं।
Betul Samachar- मंगोना कला में मोटर लगाकर किया तालाब खाली, भीषण गर्मी में पशु प्यासे

