ग्राम धारणी में नरवई की आग से खेतों में नुकसान, गेहूं की फसल व कृषि सामग्री जली

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। ग्राम धारणी में नरवई से फैली आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। घटना में हेमराज बरोदे के खेत में काटकर रखी लगभग 4 एकड़ गेहूं की फसल एवं करीब 3 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। वहीं नारायण डडोरे के खेत में भी आग पहुंचने से भूसा, सिंचाई पाइप एवं कृषि उपकरण आग की चपेट में आ गए। आग तेजी से फैलने के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम के ड्राइवर मनोज सिंह, गिरीश पिपले एवं सुमित पूरी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सका।

Read Also: मुलताई से हज यात्रा पर रवाना हुए जायरीन, सभी समाज के लोगों ने दी शुभकामनाएं

Leave a Comment