Tata Curvv ev SeriesX Launched:- ऑटो मेकर कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Curvv.ev को ग्राहकों से इतना प्यार मिला है कि अब कंपनी ने इस कार की नई सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Curvv.ev SeriesX को लॉन्च किया है, जिसमें 2 नए वेरिएंट्स को जोड़ा गया है. ये 2 वेरिएंट्स खास तौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किए गए हैं, जो लंबी दूरी वाली कार को तलाश कर रहे हैं. साथ ही, जिन लोगों को फीचर-रिच और प्रीमियम कार चाहिए.
टाटा मोटर्स ने Curvv.ev SeriesX में 2 वेरिएंट्स को जोड़ा है. इसमें Accomplished X 55 और Empowered X 55 शामिल हैं. इस सीरीज की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए है. साथ ही, इस कार में ग्राहकों को 5 कलर्स ऑप्शन मिलेंगे. इसके अलावा ये कार DARK edition और Nitro Crimson में भी मिलेगी.
Curvv.ev SeriesX में क्या मिला खास?
- इस कार को स्टनिंग एसयूवी-कूपे स्टाइल
- ये कार 475 किलोमीटर की C75 रेंज
- वहीं ARAI रेंज 502 किलोमीटर है
- लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी
हर वेरिएंट की कितनी कीमत?
| Persona | Price in Lakhs (₹ |
| Accomplished X 55 | 16.99 |
| Empowered X 55 | 19.19 |
| Empowered X 55 #DARK | 19.49 |
Tata Curvv.ev SeriesX: फीचर्स और वेरिएंट डिटेल्स
Tata Curvv.ev को एडवांस्ड pure EV acti.ev आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो बेहतर कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी का संतुलन देता है. यह इलेक्ट्रिक SUV 167 HP की पावर और 215 Nm का इंस्टेंट टॉर्क जनरेट करती है, जिससे शहर में स्मूद ड्राइविंग और हाईवे पर कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस मिलती है.
Curvv.ev Accomplished X 55
- इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो खुल सकता है
- इसमें ड्यूल 26.03 cm डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है
- इसमें नेविगेशन, वायरलेस Android Auto™ और Apple CarPlay™ सपोर्ट शामिल है
- 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर ड्
- इसमें भारत के पहले R-Comfort® सीट्स के साथ पैसिव वेंटिलेशन मिलता है
- प्रीमियम Benecke Kaliko लेदरेट अपहोल्स्ट्री और Serenity Screen रियर सनशेड्स
- यह वेरिएंट बेहतर रियल-वर्ल्ड रेंज और प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ कस्टमर्स को वैल्यू फॉर मनी ऑफर करता है
Curvv.ev Empowered X 55
- यह वेरिएंट लाइनअप का सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड और लग्जरी ऑप्शन है, जो DARK एडिशन में भी उपलब्ध है
- इसमें फ्रंट सीट्स के लिए एक्टिव वेंटिलेशन और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है
- रियर सीट्स में टू-स्टेज रिक्लाइन फंक्शन दिया गया है, जिससे पैसेंजर्स को ज्यादा आराम मिलता है
- केबिन में 31.24 cm का सिनेमैटिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (HARMAN™) दिया गया है
- Arcade.ev ऐप सूट और JBL™ का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम (सबवूफर सहित)
- Level-2 ADAS के साथ 20 एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं
- R18 अलॉय व्हील्स, V2V और V2L टेक्नोलॉजी के साथ फ्रंक (फ्रंट ट्रंक)
- जेस्चर कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट और डायनामिक स्मार्ट लाइटिंग एनिमेशन
ये भी पढ़ें: अप्रैल में Maruti Suzuki ने मचाया धमाल, बिक्री में 33.29% की जबरदस्त बढ़ोतरी
क्या बोली कंपनी?
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने नई Tata Curvv.ev SeriesX के बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी का मकसद हर नई इलेक्ट्रिक कार के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और आसान और फायदेमंद बनाना है. उन्होंने बताया कि Curvv.ev SeriesX के नए वेरिएंट्स ग्राहकों को भारत की पहली SUV कूपे का अनुभव देते हैं, जिसमें 55 kWh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 502 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी आराम से की जा सकती है.
उन्होंने यह भी कहा कि इस कार में प्रैक्टिकल और प्रीमियम फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन दिया गया है, साथ ही लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी भी मिलती है. इससे ग्राहकों को बिना किसी चिंता के लंबे समय तक कार इस्तेमाल करने का भरोसा मिलता है. आखिर में उन्होंने कहा कि इन नए वेरिएंट्स के आने से मिड-SUV सेगमेंट में एक बेहतर और ज्यादा स्पष्ट विकल्प मिलेगा, जो फीचर्स, कीमत और वैल्यू के मामले में नया स्टैंडर्ड सेट करेगा.

