MP Weather:- मध्य प्रदेश का मौसम पश्चिमी विक्षोभ, एक चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ लाइन के प्रभाव के कारण बदल गया है। फिलहाल, पूरे राज्य में 8 मई तक तूफ़ान और बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। मंगलवार को भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने 39 ज़िलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।
अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। कल, रीवा और आगर-मालवा में ओलावृष्टि की ख़बरें मिलीं। सागर, गुना, अशोकनगर और मैहर सहित 15 से ज़्यादा ज़िलों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई, और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।
सोमवार (4 मई 2026 ) को रायसेन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार (3 मई 2026 ) को रायसेन में 44.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खरगोन, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर, बैतूल, रतलाम, छिंदवाड़ा और शाजापुर में 40 से 42 डिग्री के आसपास रहा। बड़े शहरों की बातें करें तो ग्वालियर 34.8 डिग्री, इंदौर 38.2, उज्जैन 39, जबलपुर 40 और भोपाल में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
Gold-Silver Price Today: सोने – चांदी की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 10 ग्राम का भाव
मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट
- येलो अलर्ट: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश, झंझावत, वज्रपात और हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा की संभावना है।
- ऑरेंज अलर्ट: जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रहेगी।
- इंदौर-उज्जैन संभाग के इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा में गर्मी का असर बना रह सकता है।

