वैदिक, बौद्ध और आदिवासी सहित मुस्लिम रिति रिवाजों से संपन्न हुआ सामुहिक विवाह-निकाह

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    ग्राम चंदोराखुर्द में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 196 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Betul Ki Khabar/मुलताई। मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम चंदोराखुर्द में वैदिक, बौद्ध, आदिवासी तथा मुस्लिम रिति रिवाजों से सामुहिक विवाह-निकाह संपन्न हुआ जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार तथा नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा पदाधिकाकरी शामिल हुए। कन्यादान योजना के तहत मुलताई क्षेत्र के कुल 196 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे जिन्हे जनप्रतिनिधियों ने आशिर्वाद प्रदान किया। विवाह में 4 जोड़े बिना किसी पूर्व सूचना के शामिल नहीं हो सके। कन्यादान योजना के तहत जोड़ों को साफा, चुनरी, मंगलसूत्र, वरमाला, पूजन सामग्री सहित 49 हजार रूपए का वधू को चेक प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके ने कहा कि भाजपा शासन में कन्याओं के विवाह के लिए महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वर्षों से योजना संचालित की जा रही है जिसका अभी तक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल चुका है। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत निर्धन एवं मध्यम वर्ग की कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ है साथ ही उन्हे गृहस्थी के लिए भी सहयोग किया जा रहा है। जिप अध्यक्ष राजा पंवार ने कहा कि वर्तमान समय में विवाद मंहगे हो गए हैं जिससे निर्धन एवं मध्यम वर्ग के लोगों के सामने विवाह को लेकर परेशानी रहती है लेकिन भाजपा के शासन में लोगों की परेशानी को समझते हुए कन्यादान योजना के तहत भरपूर सहयोग किया जा रहा है जिसका प्रतिफल है कि भाजपा का हर जगह परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लोगों की समस्या एवं जनभावनाओं को समझते हुए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा भविष्य में भी अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ कर संचालित की जाएगी।

व्यवस्थाएं रही चुस्त दुरूस्त, माहौल रहा खुशनुमा

भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप में 196 जोड़ों के विवाह की समुचित व्यवस्था बनाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से जुटे हुए थे जिसका परिणाम यह रहा है हजारों लोगों की उपस्थिति के बावजूद व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त रही तथा कहीं भी अव्यवस्था नही हुई। चंदोरा खुर्द के विशाल मैदान पर मंच सहित विवाह की वेदियां बनाई गई साथ ही भोजन के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नही हो सके। एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया सहित अन्य अधिकारियों ने बताया कि जनपद क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से विशाल विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Accident News: भैंसदेही गुप्तेश्वर महादेव दर्शन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बुजुर्ग की मौत, 13 घायल

मंदिर में पूजन कर एक साथ निकली बारात

चंदोरा खुर्द में दोपहर 196 दुल्हों ने मंदिर में पूजन किया जिसके बाद भव्य बारात स्कूल मैदान में बने मंडप की ओर निकली जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित हजारों बाराती शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ जब विशाल बारात निकली तो चंदोरा खुर्द का माहौल उत्साह से भर गया। बारात के साथ जनप्रतिनिधिगण नाचते हुए चल रहे थे। धूमधाम से बारात स्कूल परिसर में बने मंडप में पहुंची जहां दुल्हन वरमालाएं लेकर बारात का इंतजार कर रही थी। इसके उपरांत पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान कुछ जोड़ों का आदिवासी तथा 34 जोड़ों का बौद्ध रिति रिवाजों सहित एक जोड़े का निकाह संपन्न हुआ।

Leave a Comment