Accident News/भैंसदेही/मनीष राठौर:- सोमवार रात्रि को महाराष्ट्र के अमरावती से 35 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भैंसदेही के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव (गुप्तवाडा महादेव) के दर्शन कर लौट रही थी। कुनखेड़ी और खैरा के बीच पुलिया के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए।
बुजुर्ग की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से घायल
घटना स्थल पर ही 55 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर ही निकल गया। बाकी घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज किया, जिसमें 13 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया गया।
बीजेपी नेता आशाराम पटेल की तत्परता, 112 और एम्बुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय बीजेपी नेता आशाराम पटेल उर्फ चकला पटेल ने फौरन कार्रवाई की। उन्होंने अपने निजी वाहन से कुछ घायलों को उठाया, तो कुछ को परिवार की एम्बुलेंस और 112 इमरजेंसी सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर पहुंचाया। उनकी त्वरित मदद से कई जिंदगियां बचाई जा सकीं।

Betul News Today- किसानों पर दोहरी मार, गेहूं का अटका पेमेंट बैंक ऋण पर लग रहा ब्याज
मोहदा थाना पुलिस की फुर्ती, एसडीओपी ने लिया जायजा
मोहदा थाना पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। भैंसदेही एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य ने स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हालचाल जाना और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों पर श्रद्धालुओं को ले जाने पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

