Betul Ki Khabar: मुलताई अस्पताल में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                टीबी मरीजों को वितरित की गई प्रोटीन किट

Betul Ki Khabar/मुलताई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार 8 मई को शासकीय अस्पताल मुलताई में रेड क्रॉस शाखा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के जनक हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा टीबी मरीजों को प्रोटीन किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में मानव सेवा, सहयोग और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बीएमओ गजेंद्र मीणा सहित रेड क्रॉस शाखा के डॉ. निलेश कुमार बोडखे, प्रकाश डोंगरे, उपेन्द्र सातपुते, रिजवान खान, डॉ. आर.पी. बोडखे, डॉ. राजेश खापरे, डॉ. धर्मेन्द्र पवार, डॉ. पानकर, सुनील वानखेडे, डॉ. रणजीत सिंह राजपूत, डॉ. धोटे एवं शकील शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Betul Daily News: कोटवार संघ की ज़िला-स्तरीय बैठक 11 मई को होगी आयोजित

Leave a Comment