Betul Daily News/मुलताई। कोटवार संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आगामी 11 मई सोमवार को ताप्ती सरोवर के पास स्थित रविदास भवन में किया गया है। कोटवारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक में विचार किया जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के सुझाव मांगे जाएंगे। कोटवार संघ के दिनेश चौकीकर मधु सरनकर, लखन मालवीय, संदीप बिहारे, प्रभात पट्टन से राजू राजुरकर, प्रीतम नागले, ऋषि सोनकुंवर, श्रीराम घोरपड़े ने बताया कि कोटवारों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन कर संबन्धित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Betul Daily News: कोटवार संघ की ज़िला-स्तरीय बैठक 11 मई को होगी आयोजित
Published on:

