Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनुज डोनीवाल ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स एवं एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान यूट्यूब लिंक के माध्यम से एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। टीपीओ डॉ. पंकज कुमार झाड़े ने करियर परामर्श सत्र में विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रोजगार और करियर की विभिन्न संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सहित डॉ. ममता राजपूत, डॉ. वर्षा ठाकरे, डॉ. कल्पना बिसंद्रे, प्रो. कृष्णा नरवरे, प्रो. अंजली सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख, विद्यार्थी अभिषेक हुरमाड़े एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
Also Read ; साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई

