साईंखेड़ा में झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला, स्कॉर्पियो भी चपेट में आई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। सोमवार दोपहर करीब 2:50 बजे ग्राम साईंखेड़ा के बाजार चौक के पास स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग की चपेट में पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार भी आ गई, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया। फायर टीम में कर्मचारी धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी शामिल रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Also Read: साईं खेड़ा खुर्द में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा ग्रामीणों को लाभ

Leave a Comment