Aaj ka Gold Silver Rate:- पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरका के बीच तनाव और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील का असर सोने की कीमतों (gold rate today) में दिख रहा है। बुधवार कीमतों में 8808 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, फिर गुरुवार को दिन भर ऊपर-नीचे होती रही। लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज (शुक्रवार) को सुबह 10.20 बजे तक 0.96% लुढ़कर यानी 1558 रुपये गिरावट के साथ 1,60,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,61,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)
161159 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)
160514 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)
147622 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)
120869 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)
94278 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?