Betul Samachar News: प्रतिभाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम बनते हैं शिविर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                    एनसीसी की कैडेट्स ने प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त किए मैडल

Betul Samachar News/मुलताई। 5 एमपी गर्ल्स बटालियन के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पवार खेड़ा स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा रहवासी परिसर में कैंप कमांडेंट कर्नल आशुतोष प्रताप सिंह के तत्वाधान में संपन्न हुआ । इस दौरान 550 बालिका कैडेट्स ने भाग लिया तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किए। जिसमें आर डी पब्लिक स्कूल मुलताई की कैडेट्स ने सोलो डांस में प्रथम एकांतिका पवार तथा तृतीय स्थान पर भारती लोखंडे रही। बेस्ट केडिट में ड्रिल टेस्ट में प्रथम स्थान पर रही तन्वी सूर्यवंशी। चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर पुनः भारती लोखंडे रही। ट्रूप 10 की कमांडर के रूप में मानसी हिग्वे ने कमांडिंग की । सूबेदार मेजर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यहां पी आई स्टाफ द्वारा ड्रिल ,खेलकूद ,फायरिंग ,मैप रीडिंग अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। जीसीआई आकांक्षा पांडे के मार्गदर्शन से सभी कैडेट्स ने अनुशासन में कैसे रहना और समय का सदुपयोग करना सीखा तथा हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर कैसे रहना है बताया ।कैंप के दौरान स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बालिका केडिटस द्वारा रैली का आयोजन किया गया।

Betul Ki Khabar- विवाह में दुग्ध संघ ने वधु को भेंट किए 11 हजार रुपए

आरडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री प्रतीक मेहरूनकर जी तथा वाइस प्रिंसिपल टर्मिनल थॉमस सर ने सभी कैडेट्स को बधाई दी तथा बताया कि आर डी पब्लिक स्कूल बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि बच्चा हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकें । एन सी सी सेकंड अधिकारी आशा चिकाने ने बताया की एन सी सी से बच्चों मैं एकता और अनुशासन आता है तथा बच्चों काभविष्य उज्जवल होता है । इस प्रशिक्षण के दौरान सभी बच्चों को अपना हुनर दिखाने का मौका प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी माता-पिता का आभार प्रकट किया और बताया कि माता-पिता और शिक्षक एक ऐसी कड़ी है जो बच्चों को आगे बढ़ाने में प्रोत्साहित करते हैं । तब ही बच्चे अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं ।

Leave a Comment