अंकुश डाहरे ने प्रादेशिक सेना में चयनित होकर बढ़ाया नगर का मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित हाईटेक लाइब्रेरी में स्वाध्याय कर ग्राम बरई निवासी अंकुश डाहरे ने प्रादेशिक सेना टेरिटोरियल आर्मी में चयनित होकर नगर का मान बढ़ाया है। अंकुश के चयन पर बुधवार को हाईटेक लाइब्रेरी में उनका सम्मान कर बधाई दी गई। अंकुश डाहरे, पिता लक्ष्मण डाहरे, ने बताया कि स्वयं की मेहनत और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी उनके लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी, जहां शांतिपूर्ण वातावरण, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें, इंटरनेट सुविधा एवं मार्गदर्शन का लाभ मिला। इस अवसर पर ग्रंथपाल संजय गोहें एवं श्रीमती सुष्मिता बड़ोदे ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर एकाग्रता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हाईटेक लाइब्रेरी अभ्यर्थियों के सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम बन रही है तथा बीते वर्षों में यहां से सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में चयनित होकर सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

Betul Samachar News: प्रतिभाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम बनते हैं शिविर

Leave a Comment