Betul Ki Khabar: शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में सत्र 2026 – 27 हेतु प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण 1 मई से प्रारंभ हो चुका है। विद्यार्थी ई प्रवेश पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर महाविद्यालय एवं विषय की चॉइस फिलिंग कर रहे हैं। प्रथम चरण के लिए पंजीयन 15 मई तक होंगे तथा सीट आवंटन सूची 20 मई को जारी की जाएगी। इसके पश्चात जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई है उन्हें निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपने दस्तावेज़ महाविद्यालय में जमा करने होंगे। स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों स्तर की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। डॉ दवंडे ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन 28 मई से 3 जून तक होंगे।

Read Also: अपरा एकाद्शी पर बाबा के दर्शन को बड़ी संख्या में पहुँचे भक्तगण

प्रवेश प्रभारी डॉ उमेश कुमार चरपे ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से कॉलेज चलो अभियान का द्वितीय चरण महाविद्यालय में संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न हायर सेकेंडरी विद्यालयों से बारहवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी एकत्रित कर उनसे संपर्क किया जा रहा है। इस कार्य में एनएसएस के स्वयंसेवकों की सहायता भी ली जा रही है।सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रवेश प्रक्रिया का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी हेल्प डेस्क पर संपर्क कर अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रवेश सेल्फी प्वाइंट भी महाविद्यालय में बनाया गया है।

Leave a Comment