Betul Samachar- विद्युत विभाग ने 10 शिविरों में 1146 शिकायतों में 850 शिकायतों का किया निराकरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                 शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर विद्युत संबन्धित शिकायतें की

Betul Samachar/मुलताई। विद्युत विभाग द्वारा गुरूवार एक साथ 10 शिविर लगा कर विद्युत संबन्धित समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण किया। मुलताई मं दो शिविरों सहित बिसनूर, दुनावा, घाट बिरोली, जौलखेड़ा, मासोद, प्रभात पट्टन, रायआमला तथा साईंखेड़ा में शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर विद्युत संबन्धित शिकायतें दर्ज की। विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया कि शिविरों में कुल 1146 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 850 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया है। उन्होने बताया कि बाकि शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निराकरण कर दिया जाएगा। वशिष्ठ ने बताया कि मीटर बदलने की कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 100 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए तथा शेष 29 मीटर निर्धारित समय में बदल दिए जाएंगे। बिल नही मिलने की 340 शिकायतें। प्राप्त हुई उन्हे तत्काल डुप्लीकेट बिल प्रदान किए गए। विद्युत लाईन से संबन्धित 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका तुरंत सुधार किया गया। इधर मौके पर 215 उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा किया गया। मई माह में आगामी 19,23 एवं 27 मई को पुनःसभी वितरण केन्द्रों के गांवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बिसनूर में मौके पर 65 समस्याओं का निराकरण

आमजन की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से म. प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिसनूर प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलस्टर- वन के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसनूर, बल्होरा, जामठी तथा सवासन के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में बिजली बिल सुधार, नए घरेलू एवं कृषि कनेक्शन, मीटर संबंधी शिकायतें, ट्रांसफार्मर खराब होने, लाइन फाल्ट एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।

Read Also:- तकनीकी इंजीनियर की अनुपस्थिति में लापरवाही से खड़े हो रहे बिजली पोल, हादसे का खतरा मंडराया

मासोद में उपभोक्ताओं ने विभाग की पहल को सराहा, 60 प्रकरणों का निराकरण

मासोद के पंचायत प्रांगण में बिजली विभाग का जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलस्टर- वन के तहत मासोद डी सी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मासोद दतोरा,चिचखेडा एवं सावंगी के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में बिजली बिल सुधार, नए घरेलू एवं कृषि कनेक्शन, मीटर संबंधी शिकायतें, लाइन फाल्ट, चेक मीटर लगाना नाम परिवर्तन भार परिवर्तन नवीन संयुक्त समायोजन संबंधी विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का शिविर एवं मौके पर जाकर निराकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण किया गया शिविर में ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया तथा विभाग की इस पहल की सराहना की।

Leave a Comment