Betul Ki Khabar- विवाह में दुग्ध संघ ने वधु को भेंट किए 11 हजार रुपए

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। भोपाल दुग्ध संघ द्वारा मायरा योजना अंतर्गत दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित डहुआ में समिति सदस्य रोशन बिँझाड़े कि सुपुत्री लता बाई को संघ द्वारा नगद राशि 11 हजार रुपए सहित वस्त्र, फल आदि भेंट किए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मायरा योजना के अंतर्गत दुग्ध संघ द्वारा कई कन्याओं के विवाह में राशि भेंट की जा चुकी है तथा इसी तारतम्य में लता बाई के विवाह अवसर पर 11 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुलताई दुग्ध शीत केन्द्र प्रबंधक परते पर्यवेक्षक परिहार ,समिति के अध्यक्ष भरत बारंगे, संचालक बलराम बारंगे, सचिव प्रकाश डोंगरदिये आदि उपस्थित रहे l

Betul Ki Taja Khabar: बाईक स्लीप होने से युवक गंभीर घायल

Leave a Comment