Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। न्यायालय में लंबित ताप्ती नाला अतिक्रमण प्रकरण के अंतर्गत 8 मामलों में कमिश्नर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विगत दो पेशियों से न्यायालय में कमिश्नर की रिपोर्ट संबंधी कार्यवाही के तहत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि सभी प्रकरणों में कमिश्नर के मुख्य परीक्षण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि अब प्रतिपरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। न्यायालय द्वारा यह प्रक्रिया एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी जारी रखी जाएगी। प्रकरण में कमिश्नर द्वारा स्थल निरीक्षण एवं नापजोख के आधार पर प्रस्तुत रिपोर्ट पर सुनवाई की जा रही है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों की नजर आगामी पेशियों पर बनी हुई है।
Read Also: भारत विकास परिषद की मां ताप्ती शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आज

