Gold-Silver की कीमत में आई गिरावट, जानें आज 19 मई का ताजा भाव –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Gold-Silver :- आज 19 मई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 720 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 660 रुपये तक सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में करीब 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ है कि सोने की चमक फिलहाल दबाव में बनी हुई है।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

वजनआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 ग्राम₹ 14,334₹ 14,335⬇ ₹1
8 ग्राम₹ 1,14,672₹ 1,14,680⬇ ₹8
10 ग्राम₹ 1,43,340₹ 1,43,350⬇ ₹10
100 ग्राम₹ 14,33,400₹ 14,33,500⬇ ₹100

चांदी में दो दिन बाद फिर तेजी

आज जहां सोना कमजोर हुआ है, वहीं चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के दाम बढ़े हैं। पिछले कुछ दिनों में इसमें भारी गिरावट भी देखी गई थी। जब तीन दिनों में एक किलो चांदी करीब 30,000 रुपये तक सस्ती हो गई थी। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,90,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव देखने को मिला है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये, 22 कैरेट 1,43,340 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,17,310 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में यह भाव थोड़ा कम है। जहां 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये, 22 कैरेट 1,43,190 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,17,160 रुपये पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। जहां 24 कैरेट सोना 1,60,900 रुपये और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Leave a Comment