Accident News/मुलताई। सोमवार लगभग 4:30 बजे सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चिल्हाटी से रोनाढाना की ओर बाइक से जा रहे युवकों की बाइक को सर्रा के पास पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में बंटी कुमरे 21 वर्ष निवासी चिल्हाटी का पैर टूट गया, वहीं सोहन बावने 16 वर्ष निवासी चिल्हाटी को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों घायलों को 1033 एंबुलेंस की मदद से मुलताई शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते होना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।
Also Read : मुलताई में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

