MP News- पेड़ से भिड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना अंतर्गत आज 19 मई की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में एंबुलेंस के चालक की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

रास्ते में पेड़ से टकरा गई एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 4 बजे ग्राम कनई के पास कनई-खर्रा रोड पर हुआ। नागपुर की एक प्राइवेट एंबुलेंस मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी अचानक गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस पलट गई और उसमें देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और मौके पर जलने से मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान माइकल अन्ना (उम्र 56 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नागपुर के पुलिस थाना अजनी अंतर्गत कौसल्या नगर गली नंबर- 16 का निवासी था।

MP Breaking: फैक्ट्री विस्फोट में 5 की दर्दनाक मौत, घायलों से मिले CM मोहन यादव; मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

कैसे और कब हुई ये घटना?

बताया जाता है कि प्राइवेट एंबुलेंस नागपुर से रात 2:00 बजे मरीज शिव प्रसाद को लेकर उसके घर चांदना आई थी। करीब 2 घंटे आराम करने के बाद 4:00 बजे सुबह चालक माइकल अन्ना एंबुलेंस लेकर निकल गया था। इस बीच, कुछ दूर जाने पर ग्राम कनई और खर्रा के बीच में गाड़ी रोड किनारे तेज रफ्तार होने से पेड़ से टकरा कर पलट गई, जिससे एंबुलेंस धू-धूकर कर जल गई। वहीं, निकट में चालक माइकल अन्ना भी जल गया। तेंदू पत्ते तोड़ने वालों ने इसकी सूचना दी। कॉल के माध्यम से माइकल की पत्नी रिजिना को घटना की जानकारी दी गई। वहीं, मौके पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Input Souce: Internet

Leave a Comment