Triumph Street Triple 765 RX Launched:- भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली Triumph Motorcycles ने अपनी नई लिमिटेड एडिशन Triumph Street Triple 765 RX को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस दमदार बाइक को अपनी 2026 “Unleashed” कैंपेन के तहत पेश किया है। नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.91 लाख (दिल्ली) तय की गई है। नवंबर 2025 में ग्लोबल डेब्यू के बाद अब यह मॉडल भारतीय बाजार में भी एंट्री कर चुका है।
नई Street Triple 765 RX को ट्रायम्फ की अपडेटेड लाइनअप में शामिल किया गया है। यह बाइक कंपनी की रिफ्रेश Bonneville रेंज और Speed Twin 1200 Café Racer Edition के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इस मॉडल को उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो ट्रैक पर ज्यादा एग्रेसिव और स्पोर्टी राइडिंग का अनुभव चाहते हैं।
कंपनी ने Street Triple 765 RX को मौजूदा Street Triple 765 RS के ज्यादा ट्रैक-ओरिएंटेड वर्जन के तौर पर पेश किया है। दोनों बाइक्स में कई फीचर्स समान हैं, लेकिन RX मॉडल में कुछ खास अपडेट और स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा आकर्षक और परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाते हैं।
बाइक में दिखा बड़ा बदलाव
नई Triumph Street Triple 765 RX में सबसे बड़ा बदलाव इसकी राइडिंग पोजिशन में किया गया है। कंपनी ने इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए हैं, जिससे राइडर की बैठने की पोजिशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी हो जाती है। यह सेटअप हाई-स्पीड राइडिंग और ट्रैक पर बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है। साथ ही राइडर को ज्यादा एग्रेसिव और रेसिंग जैसा अनुभव मिलता है।
पहले से ज्यादा एडवांस सस्पेंशन
नई Street Triple 765 RX में कंपनी ने सस्पेंशन सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। बाइक के फ्रंट में पूरी तरह एडजस्टेबल 41mm Ohlins NIX30 USD फोर्क दिया गया है, जबकि रियर में Ohlins STX40 मोनोशॉक सेटअप मिलता है। यह नया सस्पेंशन सेटअप बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी, स्मूद हैंडलिंग और शानदार राइड क्वालिटी देने में मदद करता है, खासकर तेज रफ्तार और ट्रैक राइडिंग के दौरान।
Read Also: 1 जून से Maruti कार खरीदना पड़ेगा महंगा! कंपनी ने बढ़ाए दाम, 30 हजार तक का इजाफा
कलर ऑप्शन
इस RX बाइक को सिल्वर पेंट स्कीम में फिनिश किया गया है। इसके लुक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें रेड कलर का सबफ्रेम और पिनस्ट्राइप्ड व्हील्स गिए गए हैं। बाइक के साइलेंसर और सीट यूनिट पर खास RX की ब्रांडिंग देखने को मिलती है।
दमदार इंजन से लैस
नई Triumph Street Triple 765 RX में 765cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-ट्रिपल इंजन दिया गया है, जो 12,000rpm पर 130hp की पावर और 9,500rpm पर 80Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें स्टैंडर्ड तौर पर बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दे रही है, जिससे गियर शिफ्टिंग पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट हो जाती है।
शानदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी डिजाइन
कंपनी के मुताबिक, यह इंजन सेटअप तेज थ्रॉटल रिस्पॉन्स और मजबूत मिड-रेंज परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है। बाइक सड़क पर बेहतरीन राइडिंग अनुभव देने के साथ-साथ ट्रैक पर भी दमदार प्रदर्शन करने में सक्षम है।
डिजाइन की बात करें तो Street Triple 765 RX को खास स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें सिल्वर पेंट स्कीम, रेड सबफ्रेम, पिनस्ट्राइप वाले अलॉय व्हील्स और RX बैजिंग देखने को मिलती है। इसके अलावा साइलेंसर और सीट यूनिट पर भी RX की खास ब्रांडिंग दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देती है।
सस्पेंशन ब्रेक और टायर्स
नई RS बाइक के फ्रंट में पूरी तरह से एडजस्टेबल 41mm ओलिंस NIX30 USD फॉर्क दिया गया है। वहीं इसके रियर में पुराना ओलिंस STX40 मोनोशॉक सस्पेंशन ही मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसके आगे के पहिए में Brembo Stylema फोर-पिस्टन मोनोब्लाक कैलिपर्स के साथ दो 310mm के फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

