Betul News: साकादेही गांव में गोशाला का हुआ शुभारंभ, गायों को मिष्ठान खिला कराया प्रवेश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News: विजयादशमी पर गोहची पंचायत के साकादेही गांव में मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के तहत मनरेगा से निर्मित गौशाला में 5 गाय पहुंची। पंचायत ने गौमाता की पूजा कर उन्हें मिठाई खिलाई और प्रवेश दिया। सरपंच बबलू नागले और पूर्व सरपंच (उपसरपंच) ओम मालवीय ने बताया कि गौशाला में जरूरतमंद, असहाय गायों का संरक्षण और सहयोग किया जाएगा। यहां 100 गायों के रहने की व्यवस्था है। गौशाला के व्यवस्थित संचालन के लिए पंचायत ने सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया और गौशाला का नाम कल्याणी गौशाला रखा गया। गौशाला का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही किया जा चुका है। इस अवसर पर उपसरपंच ओम मालवीय, सरपंच बबलू नागले, भीमराव बामने, सरपंच बांसपानी सोनू उइके, रतन उइके, लक्ष्मण यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Betul Ki Khabar: दूसरे दिन तक चला प्रतिमाओं का विसर्जन

Leave a Comment