Aaj ka Gold Silver Rate: जानिए 17 अप्रैल को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Aaj ka Gold Silver Rate:- भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) वाला सोना टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह बाजार ओपन होने के बाद 0.03% गिरकर यानी 52 रुपये गिरावट के साथ 153100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,53,106 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :-

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट153106 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट152493 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट140245 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट114830 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट89567 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155720₹142750₹116830
मुंबई₹155570₹142600₹116680
कोलकाता₹155570₹142600₹116680
चेन्नई₹156660₹143600₹119800
पटना₹155620₹142650₹116730
लखनऊ₹155720₹142750₹116830
अयोध्या₹155720₹142750₹116830
कानपुर₹155720₹142750₹116830
मेरठ₹155720₹142750₹116830
गुरुग्राम₹155720₹142750₹116830
चंडीगढ़₹155720₹142750₹116830
गाजियाबाद₹155720₹142750₹116830
नोएडा₹155720₹142750₹116830
जयपुर₹155720₹142750₹116830
लुधियाना₹155720₹142750₹116830
गुवाहाटी₹155570₹142600₹116680
इंदौर₹155620₹142650₹116730
अहमदाबाद₹155620₹142650₹116680
सूरत₹155620₹142650₹116680
पुणे₹155570₹142600₹116680
नागपुर₹155570₹142600₹116680
वडोदरा₹155620₹142650₹116680
नासिक₹155600₹142630₹116710
बैंगलोर₹155570₹142600₹116680
भुवनेश्वर₹155570₹142600₹116680
कटक₹155570₹142600₹116680
केरल₹155570₹142600₹116680
रायपुर₹155570₹142600₹116680
हैदराबाद₹155570₹142600₹116680

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) वाला सोना 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। बुधवार को, सोने की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 18.36 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत गुरुवार को 851 रुपये चढ़कर 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 851 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,064 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,828.17 डॉलर प्रति औंस रही। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई।

Leave a Comment