Aaj ka Gold Silver Rate: जानिए 11 मई को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Aaj ka Gold Silver Rate:- ईरान-अमेरिका में फिर से तनाव बढ़ने के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील है। इसके बाद दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज ओपन होते ही लुढ़कना शुरू हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज अभी तक 0.27% गिरकर यानी 408 रुपये लुढ़कर कर 1,52,122 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले कारोबारी दिन 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) है। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट151078 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट150473 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट138387 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट113309 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88381 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152280₹139600₹114250
मुंबई₹152130₹139450₹114100
कोलकाता₹152130₹139450₹114100
चेन्नई₹153820₹141000₹117700
पटना₹152180₹139500₹114150
लखनऊ₹152280₹139600₹114250
मेरठ₹152280₹139600₹114250
अयोध्या₹152280₹139600₹114250
कानपुर₹152280₹139600₹114250
गाजियाबाद₹152280₹139600₹114250
नोएडा₹152280₹139600₹114250
गुरुग्राम₹152280₹139600₹114250
चंडीगढ़₹152280₹139600₹114250
जयपुर₹152280₹139600₹114250
लुधियाना₹152280₹139600₹114250
गुवाहाटी₹152130₹139450₹114100
इंदौर₹152180₹139500₹114150
अहमदाबाद₹152180₹139500₹114150
सूरत₹152180₹139500₹114150
वडोदरा₹152180₹139500₹114150
पुणे₹152130₹139450₹114100
नागपुर₹152130₹139450₹114100
नासिक₹152160₹139480₹114130
बैंगलोर₹152130₹139450₹114100
भुवनेश्वर₹152130₹139450₹114100
कटक₹152130₹139450₹114100
केरल₹152130₹139450₹114100
रायपुर₹152130₹139450₹114100
हैदराबाद₹152130₹139450₹114100

पिछले कारोबारी दिन क्या रहे सोने के दाम

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। हालांकि वायदा बाजार में मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की खरीदारी से सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को यह 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये कमजोर होकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.7 प्रतिशत बढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने की कीमतें

मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों की ताजा खरीदारी के चलते शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 689 रुपये महंगा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 689 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,728.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

Leave a Comment