Beauty Tips: बेसन से पाएं नेचुरल ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Beauty Tips:- क्या आपको भी लगता है कि किचन में मौजूद बेसन का इस्तेमाल सिर्फ़ खाना बनाने के लिए किया जा सकता है? अगर ऐसा है, तो आपको जल्द से जल्द यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए, क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जा सकता है। पुराने ज़माने में तो स्किन पर बेसन का पेस्ट लगाने की भी सलाह दी जाती थी।

बेसन फेस पैक- बेसन फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी और थोड़े से दूध की जरूरत पड़ेगी। अगर दूध न हो तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सभी चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए और फिर आपस में अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर ये पेस्ट आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

यूज करने का तरीका- आपको बेसन के इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस केमिकल फ्री फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं और आपको महज एक ही महीने में पॉजिटिव असर भी महसूस होने लगेगा।

Read Also: जवां दिखना अब आसान! Glowing Skin के लिए अपनाएं जापानी ब्‍यूटी सीक्रेट्स

त्वचा के लिए वरदान- इस फेस पैक की मदद से आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव किया जा सकता है। यानी अगर आप दमकती हुई त्वचा यानी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो बेसन से बने इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस फेस पैक की मदद से टैनिंग से भी छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। पेज इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। कृपया किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले स्वयं जांच करें।

Leave a Comment