बीएमओ ने कमियां बताकर संजीवनी क्लीनिक हेंड ओवर से किया इन्कार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    नगर पालिका द्वारा बिना मूलभूत सुविधाओं के ही क्लीनिक किया जा रहा था सुपुर्द

Betul Daily News/मुलताई। नगर पालिका द्वारा संजीवनी क्लीनिक में बिना मूलभूत सुविधाओं के ही बीएमओ को हेंड ओवर किया जा रहा था जिसके लिए नगर पालिका द्वारा पत्र लिखा गया था। लेकिन निरीक्षण के बाद बीएमओ गजेन्द्र मीणा ने पाया कि भवन में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा हैंडओवर किया जा रहा था जिसे लेने से उन्होने स्पष्ट तौर पर नपा को पत्र लिखकर इंकार कर दिया है। निरीक्षण के दौरान बीएमओ मीणा ने पाया कि क्लीनिक के ओपीडी कक्ष में लगी खिड़कियों में कांच नही लगे हैं। इसके साथ ही सभी कक्षों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर मरीजों के लिए प्रवेश द्वार पर सीढ़ियां नही बनाई गई है साथ ही भवन के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण नही किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि सेप्टीक टेंक, ड्रेनेज पाईप अंदर ही खुला हुआ है। गेट के पास दोनों खिड़की में स्लाइडर एवं जाली आदि नही लगाई गई है। कंबाइंड लेट बाथ में छत ही नही है वह पूरी तरह खुला हुआ है। रेलिंग में सपोर्टर नही लगा हुआ है तथा छत पर भी बाउंड्रीवाल नही है। सबसे प्रमुख मरीजों के लिए पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नही हैं। बीएमओ के अनुसार संजीवनी क्लीनिक का भवन पूर्ण नही हुआ है इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा हेंड ओवर के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होने बताया कि जब तक भवन को पूर्ण करके उसमें मूलभूत सुविधाएं मुहैया नही कराई जाएगी तब तक भवन हेंडओवर नहीं लेंगे।

Betul News- चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी में भी शादियों में जाने की मजबूरी

अधूरा भवन हेंडओवर करने की आखिर क्या है मजबूरी

पूरे मामले में सवाल उठता है कि जब नगर पालिका द्वारा भवन निर्माण पूर्ण नही किया गया है साथ ही कोई मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नही कराई गई तो फिर नगर पालिका को इसे बीएमओ को सुपुर्द करने की आखिर ऐसी कौन सी जल्दबाजी है। नियमानुसार स्टीमेट के अनुसार जब तक भवन पूर्ण नहीं हो जाता तथा प्रकाश, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पूर्ण नही कर दी जाती तब तक भवन को संबन्धित विभाग को हेंड ओवर नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद अपूर्ण भवन को नगर पालिका द्वारा पूर्ण बताकर बिना सुविधाओं के ही विभाग को सुपुर्द किया जा रहा था जिससे साफ है नगर पालिका द्वारा आनन फानन में

औपचारिकता पूर्ण की जा रही है ताकि संबन्धित विभाग हेंडओवर ले ले तो नगर पालिका की जिम्मेदारी पूरी हो जाए। लेकिन संवेदनशील बीएमओ गजेन्द्र मीणा द्वारा संजीवनी क्लीनिक पहुंचकर पहले पूरे भवन का निरीक्षण किया गया जिसके बाद 11 बिंदूओं पर कमियां बताकर नगर पालिका को पत्र लिखकर भवन को पूर्ण करने तथा मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का कहा गया। है जिसके बाद ही भवन को हैंडओवर लिया जाएगा।

इनका कहना है-
भवन का निर्माण स्टीमेट के अनुसार किया गया है जिसमें यदि बीएमओ द्वारा कुछ कमियां बताई गई है तो उन कमियों को शीघ्र पूरा करके पुनः भवन को हेंड ओवर करने की प्रकिया की जाएगी।

महेश शर्मा उपयंत्री नगर पालिका मुलताई।

Leave a Comment