Betul Ki Khabar- भक्ति भाव के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली :- विप्र कुल शिरोमणि नारायण अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना और भक्ति भाव के साथ मनाया गया l अक्षय तृतीय एवं परशुराम जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज चिचोली इकाई के तत्वाधान में बुधवार को नगर के खाक चौक स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर मे संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ और भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना महाआरती कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरी भक्ति भाव के साथ मनाया गया इस दौरान भगवान परशुराम जी के छाया चित्र पर सभी ने बारी बारी से पुष्प माला अर्पित और पूजा आरती की कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने महा आरती की और सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया l कार्यक्रम में शिव शंकर दुबे, राजेंद्र दुबे कहा की ब्राह्मण हमेशा शास्त्र और शस्त्र से सुसज्जित रहता है l परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, शिव शंकर, दुबे राजेंद्र दुबे, विधान शुक्ला, वंदन देशपांडे, राम दीक्षित सतीश शुक्ला अभिषेक शुक्ला, लक्की मिश्रा, वशिष्ठ दुबे प्रियंका शुक्ला वंदना दुबे किरण दुबे, भोलू पाठक, जगदीश पाठक, समर शुक्ला, प्रेम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सांसद,विधायक,भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Leave a Comment