Betul Ki Khabar- महिला सरपंच सहित एक दर्जन भाजपाई कांग्रेस में हुए शामिल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                           गांव में विकास नहीं होने तथा उपेक्षा से तंग आकर लिया निर्णय

Betul Ki Khabar/मुलताई। गांव में विकास नहीं होने से परेशान भाजपा की महिला सरपंच सहित एक दर्जन भाजपाई शुक्रवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत 20 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रहे विशाल डोंगरे तथा उनकी पत्नी सरपंच बानूर धन श्री डोंगरे सहित लगभग एक दर्जन भाजपाई शुक्रवार पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के निवास पर पहुंचे जहां विधिवत कांग्रेस में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि डोंगरे भाजपा से जुड़े सहयोगी संगठनों के साथ विगत 20 वर्षों से अधिक समय से भाजपा एवं उसकी नीति रीति पर चलते हुए भाजपा का प्रचार प्रसार कर रहे थे। किन्तु जब उनकी पत्नी धनश्री डोंगरे विगत 3 वर्ष पूर्व सरपंच बनी उसके पश्चात वह सांसद, विधायक एवं भाजपा के बड़े नेताओं से संपर्क कर क्षेत्र एवं ग्राम की जनता के हित में विकास कार्य करने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी ओर कोई ध्यान नही दिया।

बल्कि पंचायत द्वारा छोटे मोटे किये जाने वाले कार्यो में भी इनके द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाते रहा है। इसके साथ ही भाजपा की सत्ता होने के बाद भी सरपंच गांव के लिए किसी प्रकार की कोई सौगात नही दी गई। इसी से व्यथित होकर विशाल डोंगरे पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा किये जाने वाले जन हितैषी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैंl

Accident News: सवारी लेने खड़ी बस को दूसरी बस ने पीछे से मारी टक्कर, 9 यात्री घायल

विशाल डोंगरे द्वारा बताया गया कि भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने विधान सभा के दर्जनों ग्रामों से सैकड़ों युवाओं को भाजपा में शामिल करवाया था। साथ ही 20 वर्षो से जी-जान लगाकर पार्टी की सेवा की किन्तु प्रतिफल में उन्हें हमेशा उपेक्षा का शिकार होना पड़ा।

गौरतलब है कि विशाल डोंगरे विगत 20 वर्षो भाजपा की राजनीति करते हुए पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री, पिछड़ा वर्ग जिला सोशल मीडिया जैसे विभिन्न दायित्वों से मुक्त होकर पत्नी सरपंच धनश्री डोंगरे, पंकज पांसे, जयदीप बड़ोदे, लक्की डोंगरे, गम्फु कड़वे, दीपक बड़ोदे, रवि हिंगवे, योगेश बुवाड़े, अंकुश डिगरसे सहित दर्जनों साथियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए है।

Leave a Comment