Betul Ki Khabar- रिमझीम बारिश में स्वयं सेविकाओं ने किया पथ संचलन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                               नपाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं हुई एकजुट

Betul Ki Khabar: मुलताई। राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति नर्मदापुरम विभाग के द्वारा नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर के नेतृत्व में नगर में रविवाद दोपहर विशाल पथ संचलन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद नगर में स्वयं सेविकाएं ताप्ती तट स्थित गायत्री मंदिर से निकली तथा प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची जहां पथ संचलन का समापन किया गया। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि पथ संचलन में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा युवतियां शामिल हुई जिन्होने पथ संचलन कर मातृ शक्ति का मान बढ़ाया। उन्होने बताया कि आयोजन में अमृत वचन तथा बौद्धिक के बाद पथ संचलन किया गया जिसमें सीमा चौरिया विभाग कार्यवाहिका, निशा गावंडे मुलताई जिला कार्यवाहिका तथा मघा बैरा तरूणी विभाग की कार्यवाहिका शामिल हुई।

Betul Samachar: सर्विस लाईन का केबल बदलने काट दी वर्षों पुराने पेड़ों की बेरहमी से डाल

Leave a Comment