Betul Ki Taja Khabar- महाविद्यालय में ई-प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                            विशेष हेल्प डेस्क एवं काउंसलर्स की नियुक्ति

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई | मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ होने जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में विशेष हेल्प डेस्क और काउंसलर्स की नियुक्ति की गई है। महाविद्यालय के ई-प्रवेश प्रभारी डॉ. बी.आर. बारस्कर ने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ई-प्रवेश पोर्टल पर 1 मई 2026 से प्रथम चरण का पंजीयन शुरू होगा। 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज और विषयों का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से संचालित हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत विषय चयन और ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता दी जाएगी। काउंसलर्स द्वारा विद्यार्थियों को पंजीयन व चॉइस फिलिंग की सही प्रक्रिया मेजर, माइनर, इलेक्टिव व वोकेशनल विषयों का चयन,दस्तावेज सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। ई-प्रवेश प्रभारी डॉ. बारस्कर ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे महाविद्यालय के हेल्प डेस्क से संपर्क करें। साथ ही अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर पंजीयन और चॉइस फिलिंग पूरी करें। विद्यार्थी कार्यालयीन समय में महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Read Also: गणेश साहू बने मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

Leave a Comment