तार फेंसिंग में फंसने के कारण हुई मौत
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। डहरगांव के पास स्थित ब्लूबेरी कंपनी के नजदीक एक नर चिंकारा मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि एक वन्य प्राणी मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान करीब 2 वर्ष उम्र का नर चिंकारा मृत मिला। घटनास्थल के आसपास लगभग 100 मीटर क्षेत्र में खून के निशान पाए गए, वहीं कटने के निशान भी मिले हैं। वन विभाग ने तत्काल घटनास्थल को सील कर चिंकारा के शव को अपने कब्जे में लिया।
Betul Samachar- गांव में ओपन जिम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे युवा
उप मंडल अधिकारी संजय सावले ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे चिंकारा के शव का परीक्षण किया गया, जिसमें फेंसिंग तार से कटने के निशान पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चिंकारा करीब सात फीट ऊंची फेंसिंग में फंस गया था। वन विभाग अब ब्लूबेरी कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करेगा। साथ ही जिन लोगों ने सबसे पहले शव देखा था, उनके बयान भी लिए जाएंगे। मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

